फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Anger over waterlogging in Holi Mohalla, demonstration in municipality

होली मोहल्ला में जलभराव पर आक्रोश, पालिका में प्रदर्शन

Tue, 04 Jan 2022 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Anger over waterlogging in Holi Mohalla, demonstration in municipality
नगर पालिका में प्रदर्शन करते होली मोहल्ला के लोग ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर के होली मोहल्ला में लंबे समय से जलभराव की समस्या है। शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से आक्रोशित लोग मंगलवार को पालिका पहुंच गए और प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक लोग वहां बैठे रहे। नगर पालिका परिषद में होली मोहल्ला की नाली वाली गली के लोगों ने अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय के कार्यालय पहुंचकर समस्या बताई।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष अशरफ हुसैन और प्रसपा के जिलाध्यक्ष शराफत हुसैन काले ने बताया कि नाली वाली गली में 20 साल से जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। वर्तमान में स्थिति यह है कि यहां से निकलना मुश्किल है। छोटे-छोटे बच्चे दो माह से स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। यहां पर सीवर लाइन भी नहीं डाली जा रही है। ईओ ने जलभराव की समस्या के समाधान के लिए आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि सीवर लाइन डालने के लिए जल निगम को पत्र लिखेंगे। इस दौरान अब्दुल, रियाज, रफीक अहमद, मोहम्मद असलम, समीर अहमद, नदीम सैफी, जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed