{"_id":"3a56ed1adb03e8ac9e009924335cddc9","slug":"anganwadi-and-fitness-center-open-from-time-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से खुलें आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से खुलें आंगनबाड़ी केंद्र
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 11 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने सोमवार को एटा पहुंचे नामित राजस्व विभाग के विशेष सचिव जयप्रकाश सागर ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कुपोषित मिशन के तहत गोद लिए गए गांवों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विशेष सचिव ने कहा कि राज्य पोषण मिशन एक अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम है, सभी संबंधित विभागीय अधिकारी इसे गंभीरता से लें। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से ध्यान देेने की जरूरत है। कुपोषित बच्चों की देखभाल में हीलाहवाली न बरती जाए। अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए सभी गांवों के आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुलने चाहिए, कहीं पर भी कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का रजिस्टर मेंटेन होना चाहिए, सभी आशाओं को एक फीता दिया जाएगा, जिससे बच्चों के कुपोषण की माप की जा सकेगी, फीता द्वारा हर विजिट पर चेकिंग की जाने के साथ ही उसकी मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन आदि भी समय से चेक किया जाना चाहिए।
विशेष सचिव ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होने के साथ ही उनकी स्वास्थ्य संबंधी अन्य जांच भी होनी चाहिए, जांच के बाद पर्याप्त मात्रा में दवाएं, पुष्टाहार आदि भी दिया जाए। उन्होंने शौचालय निर्माण पर भी जोर दिया। बैठक में सीडीओ साहब सिंह, सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय, डीडीओ राधेश्याम, पीडी केके वैश्य, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, एसडीएम जलेसर, एएसडीएम आदि मौजूद थे।