फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ambulances operated without EMT

ईएमटी के बिना ही हुआ एंबुलेंसों का संचालन

Thu, 29 Jul 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Ambulances operated without EMT
जिला महिला अस्पताल मे खड़ीं एंबुलेंस। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। एंबुलेंस कर्मी बीते दिनों से हड़ताल पर थे। बुधवार रात कर्मी गाड़ियों की चाबी सीएमओ को सौंप कर लखनऊ चले गए। जिसके बाद अन्य चालकों के माध्यम से ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) के बिना ही एंबुलेंसों का संचालन कराया गया।
विज्ञापन

एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस का टेंडर प्रदेश सरकार ने दूसरी कंपनी को दे दिया है। पुराने कर्मियों को निकालने का आरोप लगाकर कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। जिसमें 108 व 102 एंबुलेंस के कर्मी भी शामिल हो गए।
विज्ञापन

तीन दिन हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं दी गईं। बुधवार रात कर्मियों ने सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी को चाबियां दे दीं। सीएमओ ने कंपनी द्वारा भेजे गए अन्य चालकों को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि कंपनी द्वारा ईएमटी न भेजे जाने से एंबुलेंस में उनकी कमी रही। बृहस्पतिवार को महिला जिला अस्पताल में कई एंबुलेंस खड़ी रहीं। जहां वाहनों को निकलने में दिक्कत रही। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि हड़ताल करने वाले कर्मियों से एंबुलेंस की चाबियां ले ली गई हैं। कंपनी द्वारा अन्य कर्मियों को भेजा गया। उनके माध्यम से वाहनों का संचालन शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed