{"_id":"679d0d477e3a12f41203d008","slug":"ambulance-stuck-in-jam-life-at-stake-etah-news-c-163-1-sagr1016-129017-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जाम में फंसीं एंबुलेंस, अटकी रही जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जाम में फंसीं एंबुलेंस, अटकी रही जान
Fri, 31 Jan 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज में मातादीन चौराहे पर जाम में फंसीं एंबुलेंस।
- फोटो : अलीगंज में मातादीन चौराहे पर जाम में फंसीं एंबुलेंस।
एटा। कस्बा अलीगंज में शुक्रवार सुबह मरीजों को ले जा रही 2 एंबुलेंस जाम में फंस गईं। मरीजों के साथ ही परिजन की भी सांसें अटकी रहीं। स्थानीय दुकानदारों ने मशक्कत कर जाम खुलवाया, तब जाकर एंबुलेंस निकली। जाम के चलते स्कूल के बच्चे भी देर से विद्यालय पहुंचे।
शुक्रवार सुबह कस्बे के मातादीन चौराहा पर काफी देर जाम लगा रहा। इस जाम में 2 एंबुलेंस भी फंस गईं। ये मरीजों को लेकर अस्पताल जा रहीं थीं। एंबुलेंस चालक सायरन बजाते रहे, लेकिन पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति के कारण जाम और बढ़ता गया। बाद में दुकानदारों ने ही जाम खुलवाने का प्रयास किया। तब कहीं जाकर जाम में फंसी एंबुलेंस और स्कूल के बच्चों को ले जा रहे वाहन निकल सके।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विनोद कुमार आर्य ने बताया कि जाम की समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है। प्रशासन से आश्वासन भी मिला था, लेकिन जाम से छुटकारा नहीं मिल पाया। अक्सर मेन बाजार, नगला पड़ाव, पुराना बस स्टैंड, सराय बस अड्डा पर जाम लगना आम बात हो गई है। मुख्य मार्गों के फुटपाथों पर अतिक्रमणधारियों ने कब्जा कर रखा है। एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।