फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ambulance could start with push of tractor to take patients to hospital In Etah

UP: मरीजों के अस्पताल पहुंचाने वाली सरकारी एंबुलेंस खुद बीमार, ट्रैक्टर के धक्के से हो सकी चालू

Sun, 08 Oct 2023 08:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

एटा में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली सरकारी एंबुलेंस खुद बीमार दिख रही हैं। खराब एंबुलेंस को पहले लोगों ने धक्का दिया लेकिन स्टार्ट नहीं हुई। बाद में ट्रैक्टर के धक्के से चालू हो सकी। 

विज्ञापन
ambulance could start with push of tractor to take patients to hospital In Etah
UP: मरीजों के अस्पताल पहुंचाने वाली सरकारी एंबुलेंस खुद बीमार, ट्रैक्टर के धक्के से हो सकी चालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सरकारी एंबुलेंस कब कहां जवाब दे जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हो पा रहीं हैं। शहर में जीटी रोड पर 108 सेवा की एक सरकारी एंबुलेंस बंद हो गई। पहले कुछ लोगों की मदद लेकर धक्का लगवाया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बाद में ट्रैक्टर से धक्का लगवाने पर एंबुलेंस चालू हो सकी।

विज्ञापन


जिले में 108 व 102 एंबुलेंस घायलों, मरीजों सहित गर्भवती, प्रसूताओं को अस्पताल और घर छोड़ने के लिए संचालित की जा रहीं हैं, लेकिन कई एंबुलेंस जर्जर हालत में हो गईं हैं। आए दिन यह एंबुलेंस बीच रास्ते में ही दगा दे जाती हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर एक एंबुलेंस में धक्का लगा रहे राहगीरों का वाीडियो वायरल हो गया। यह वीडियो शनिवार को जीटी रोड का बताया जा रहा है। एंबुलेंस में मरीज नहीं था। चालक द्वारा कुछ लोगों को बुलाकर धक्का लगवाया गया। उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया गया, लेकिन एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: मनचले ने स्कूल से लौट रही छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचा, जमीन पर गिरी; दहशत में पीड़िता व परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में ट्रैक्टर के पीछे से धक्का लगवाकर एंबुलेंस को स्टार्ट किया गया। ऐसी एंबुलेंस यदि मरीज को ले जा रही है और मार्ग में बंद हो जाए तो मरीज की स्थिति क्या होगी इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। एंबुलेंस प्रभारी लोकमन सिंह ने बताया कि जो एंबुलेंस अपना समय पूरा कर चुकी हैं। उनकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। एंबुलेंस में धक्का लगवाया जा रहा है। इस मामले को दिखवाया जाएगा। एंबुलेंस को सही कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed