{"_id":"576c21404f1c1bef58b4868e","slug":"amanpur-amarapura-way-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमांपुर, अमरपुर मार्ग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमांपुर, अमरपुर मार्ग क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
अमांपुर, अमरपुर मार्ग क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर गेट से अमांपुर रोड होते हुए गल्ला मंडी जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा है। वहीं अमरपुर मार्ग तो और भी खराब पड़ा है। दोनों मार्ग गड्ढों में तब्दील हैं। पानी, कीचड़ भरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क को ठीक कराए जाने की मांग की है।
नगर की अमांपुर रोड, अमरपुर रोड नई हवेली, इस्माइलपुर मार्ग समेत सभी सड़कें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। गड्ढों से भरे इन रास्तों से वाहन समेत लोगों का आना-जाना मुश्किल हुआ है। लोग बताते हैं कि समस्या सड़कों की मरम्मत नहीं कराए जाने के अलावा जलनिकासी की बदइंतजामी है। अमांपुर रोड पर पवसरा के नजदीक बनी नालियां सड़क से ऊंची हो गई हैं। इससे पानी सड़क पर ही भरा रहता है। वहीं अमर रोड की नालियां टूटी हुई हैं। जलभराव से बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। वहीं पानी भरे गड्ढों के कारण लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। अमापुर मार्ग के रहने वाले घनश्याम, हाकिम सिंह, मानपाल, हरीशंकर, राहुल, राजू, पवसरा के वीरेश, नई हवेली के ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि कई बार पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं से शिकायत की गई, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ग्रामीणों ने गुरुवार को इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करके समस्या के समाधान की मांग की है।