{"_id":"641f496a38741748ba03c4e4","slug":"along-with-nomination-140-members-were-elected-unopposed-etah-news-c-25-1-102792-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नामांकन के साथ ही 140 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नामांकन के साथ ही 140 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/जलेसर/मिरहची/निधौली कलां। सहकारी संघ चुनाव प्रक्रिया को तहत शनिवार को सभी 15 संघों पर नामांकन प्रक्रिया हुई। इसमें 13 संघों पर 140 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। दो संघों के 25 वार्डों पर मुकाबले के लिए आवेदन आए हैं।
सहकारी संघ मारहरा एव भोजपुर के सदस्य पद के लिए विकासखंड कार्यालयों में नामांकन प्रक्रिया सुबह के समय पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई। सभी 11 पदों के लिए पर एक-एक नामांकन आया। जिससे सभी का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। आरओ महेंद्र सिंह ने बताया कि सभी संचालकों के निर्विरोध निर्वाचित होने के आसार प्रतीत प्रतीत हो रहे हैं। निधौली कलां संघ सदस्य पद के लिए ग्यारह वार्डों पर एक-एक ही नामांकन हुआ। दूसरी तरफ सोंगरा पर भी एक-एक नामांकन आने पर सभी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र वर्मा, युवा क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी, दिलीप पचौरी बिट्टू, सचिन उपाध्याय, सौरव मिश्रा, अंकुर मिश्रा आदि मौजूद थे। जलेसर सहकारी संघ में भी 11 पदों पर 11 ही नामांकन आए। एआर कोऑपरेटिव महावीर सिंह ने बताया कि जहां एक से अधिक नामांकन मिले हैं, वहीं चुनाव की तैयारी की जा रही है। रविवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।