फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Alleged killing of woman by strangulation, report on three

गला दबाकर महिला को मारने का आरोप, तीन पर रिपोर्ट

Thu, 31 Mar 2022 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Alleged killing of woman by strangulation, report on three
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव विजैदेपुर में एक महिला की हत्या गला दबाकर करने का आरोप लगाया गया है। महिला के मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी शिवशंकर ने अलीगंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पुत्री कामिनी (24) की शादी विजैदेपुर निवासी विजय के साथ तीन साल पहले दो लाख रुपये के दान दहेज के साथ की थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से ही ससुरालीजन ने अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर कामिनी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस दौरान कामिनी ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुरालीजन और ज्यादा परेशान करने लगे। बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे पति विजय, सास कृष्णा व ससुर सोवरन सिंह ने गला दबाकर कामिनी की हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी सीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed