{"_id":"0079f3cb5ec335fc48ad9b4318e7b7e8","slug":"allahabad-blew-mannequin-in-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद की घटना के विरोध में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद की घटना के विरोध में फूंका पुतला
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला और बाद में एसएसपी कार्यालय के बाहर उत्तर प्रदेश पुलिस का पुतला फूंका। इस दौरान अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। वहीं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार कंज, महासचिव सुनील यादव ने बताया कि अधिवक्ता की हुई हत्या, पुलिसिया तानाशाही के खिलाफ अधिवक्ताओं में रोष है। जिसे लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। सतेंद्र सिंह, शिवपाल सिंह शाक्य, राकेश यादव, श्यामवीर सिंह, सतेंद्र यादव अधिवक्ताओं ने वर्तमान सरकार द्वारा पुलिस को खुली छूट दिए जाने पर भर्त्सना की। इस दौरान दोपहर करीब एक बजे अधिवक्ताओं ने कचहरी पर जुलूस निकाला।
पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी की। बाद में एसएसपी कार्यालय के बाहर उत्तर प्रदेश पुलिस, प्रशासन का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। सौंपे ज्ञापन में मांग कि मृतक अधिवक्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, व न्यायालय परिसर में शस्त्र लेकर आने-जाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर महेश कुलश्रेष्ठ, संदीप मिश्रा, नीरज यादव, राजीव नारायण, राधेश्याम, नरेंद्र, विनीत मिश्रा, नईम अहमद, अनीस खां, दीपक शर्मा, देवेंद्र पांडेय उपस्थित रहे।