{"_id":"60830a458ebc3e8d320f5680","slug":"aligation-of-loot-on-sapa-candidate-etah-news-agr4896509109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के जिपंस प्रत्याशी पर मारपीट और लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के जिपंस प्रत्याशी पर मारपीट और लूट का आरोप
विज्ञापन
एटा। सपा से जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी पर मारपीट कर नकदी और जेवरात लूटने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा दो अन्य मुकदमे भी चुनाव को लेकर ही दर्ज कराए गए हैं। पुलिस मामलों की जांच में जुटी हुई है।
थाना निधौलीकलां में प्रफुल यादव निवासी नगला समन ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सपा समर्थित प्रत्याशी अनिल यादव निवासी पलिया ने चार अन्य लोगों के साथ मिलकर पलिया चौराहा पर उनकी कार को रुकवा लिया। भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की पिटाई की और मेरी सोने की जंजीर तथा पांच हजार रुपये लूट लिए। आरोपी अनिल यादव का कहना है कि राजनीतिक षड़यंत्र के तहत भाजपा प्रत्याशी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। गांव के ही कुछ लोगों ने पलिया बूथ पर गड़बड़ी का विरोध किया गया था। इसी बात को लेकर मुकदमा लिखाया गया है।
उधर, गांव बिचपुरी निवासी अजयपाल ने गांव के ही प्रदीप कुमार सहित पांच के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वोट न देने को लेकर इन्होंने हमला कर दिया। गांव जिटौली निवासी विजयपाल ने गांव के सुबोध कुमार सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लाठी-डंडों से हमला और फायरिंग करने का आरोप है। इसमें भी चुनावी रंजिश की बात कही गई है। प्रभारी निरीक्षक शंभूनाथ सिंह ने बताया कि तीनों ही मामले चुनाव को लेकर हैं। इन्हें दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।