{"_id":"61682ec00d0a86527b15ce62","slug":"aligarh-s-innocent-including-two-killed-in-road-accidents-etah-news-agr5113935188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में अलीगढ़ के मासूम सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में अलीगढ़ के मासूम सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम सहित दो की मौत हो गई। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गुलाबपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें नौ माह के मासूम की मौत हो गई। जबकि उसकी मां, भाई और चाचा घायल हुए हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है।
जिला अलीगढ़ थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव गुदमई निवासी लवकुश (नौ माह) पुत्र सोनू की मौत हुई है। सोनू की पत्नी बृजवाला, तीन वर्षीय पुत्र कान्हा और मौसेरा भाई राहुल घायल हुआ है। घायल राहुल ने बताया कि लवकुश और कान्हा को कई दिनों से बुखार आ रहा था। एटा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए सुबह नौ बजे घर से निकले थे। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गुलाबपुर के पास कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों लोग घायल हो गए। पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां लवकुश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चांदपुर के पास बाइकों की भिड़ंत में मंगलवार की रात करीब नौ बजे इरफान (31) पुत्र मियाजान निवासी पवांस की मौत हुई है। गांव का ही उसका साथी अनीश गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसको आगरा रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि दोनों मंडी समिति में पल्लेदारी का कार्य करते थे। रात को मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।