{"_id":"6a0ca1c359bf867a8f0f2499","slug":"aliganj-police-station-team-wins-cricket-tournament-etah-news-c-163-1-eta1003-150832-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगंज थाना की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगंज थाना की टीम विजयी
Tue, 19 May 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 19 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज के डीएवी ग्राउंड में आयोजित प्रीमियर लीग के दूसरे दिन मौजूद क्रिकेट खिलाड़ी। संवाद
अलीगंज। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित अलीगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में अलीगंज थाना की टीम और दूसरे में छिबरामऊ की टीम विजयी रही।
पहले मैच में अलीगंज थाने की टीम के कप्तान मनीष बालियान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जसरथपुर थाना की टीम के कप्तान पंकज के नेतृत्व में संघर्ष करती नजर आई और 22 रन से हार गई। दूसरा मैच में छिबरामऊ और एटा की बालाजी अकादमी के बीच खेला गया। छिबरामऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए। जवाब में एटा की बालाजी अकादमी 80 रन पर सिमट गई। छिबरामऊ के बल्लेबाज शिवम चौबे ने नाबाद 96 रन की विस्फोटक पारी खेली। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ सूरज सिंह राठौर ने टॉस उछालकर किया।