फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aliganj-Jathra vote today

अलीगंज-जैथरा में मतदान आज

Fri, 27 Nov 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 27 Nov 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
 Aliganj-Jathra vote today
जिला पंचायत चुनाव में अलीगंज ब्लाक मे हुई गड़बड़ी से सबक लेकर प्रशासन ने इस बार पंचायत चुनाव के पहले चरण में आज होने वाले मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतदान के लिए एक कंपनी सीआरपीएफ, तीन कंपनी पीएसी, भारी संख्या में होमगार्ड, आरक्षी, चौकीदार और सब इंस्पेक्टर तैनात किए हैं। ताकि मतदान के दौरान असमाजिक तत्वों को दबोच कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अलीगंज और जैथरा ब्लाक में पंचायत चुनाव के पहले के मतदान के लिए सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है। अतिसंवेदनशील प्लस, अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सीआरपीएफ और पीएसी के जवानो को तैनात किया गया है। दोनो ब्लाक के लिए प्रशासन ने सीआरपीएफ की नौ प्लाटून, पीएसी की तीन कंपनी, 1150 होमगार्ड, 200 पीआरडी, 700 चौकीदार, 1000 आरक्षी के अलावा 51 सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अलीगंज, राजा का रामपुर, नयागांव, जैथरा पुलिस के जवान, एसओ और सीओ की टीम मतदान के दौरान स्थानीय असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। एसएसपी ने कहा कि मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। मतदान के दौरान प्रशासन के कैमरे मतदाओं, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों विडियोग्राफी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed