{"_id":"600db6818ebc3e2e3d59fa3b","slug":"alchohal-smuggler-areest-with-wine-etah-news-agr477874965","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: तस्करी को बिहार ले जाई जा रही 50 पेटी शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: तस्करी को बिहार ले जाई जा रही 50 पेटी शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
एटा में पकड़े गए शराब तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हरियाणा से कंटेनर की केबिन में छिपाकर बिहार तस्करी को ले जाई जा रही 50 पेटी अवैध शराब सहित दो लोगों को आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई शराब की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने हरियाणा के दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि शनिवार की देर शाम कोतवाली देहात पुलिस एवं आबकारी टीम को सूचना मिली की कंटेनर में बनी केबिन में छिपाकर तस्करी को हरियाणा जींद से बिहार शराब ले जाई जा रही है। सघन चेकिंग की गई तो एक कंटेनर को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर की केबिन से अवैध अंग्रेजी शराब की 50 पेटी बरामद की गई हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है।
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सोमवीर लोहार निवासी दुर्गा कॉलोनी रोहतक हरियाणा और दीपक निवासी गिमाना जींद हरियाणा बताए हैं। एसएसपी का कहना है कि पूछताछ में बताया गया कि यह शराब हरियाणा जींद से बिहार लेकर जा रहे थे, पुलिस चेकिंग से बचने के लिए फर्जी बिल्टी लेकर चलते हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।