फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agriculture Minister's statement indignation among farmers

कृषि मंत्री के बयान से किसानों में आक्रोश

Sun, 26 Jul 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 26 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister's statement indignation among farmers
केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा संसद में किसानों के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर किसान संगठनों व अन्य लोगों में उबाल है। रविवार को राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी ने शहर में प्रदर्शन कर बयान की निंदा की। साथ ही जीटी रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज के सामने पांच मिनट के लिए जीटी रोड पर जाम भी लगा दिया। वहीं अवागढ़ में भाकियू भानू ने केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला फूंककर इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आर्यन भारद्वाज ने कहा कि किसान अपनी फसलों की बर्बादी को लेकर आत्महत्याएं कर रहा है। दूसरी ओर कृषि मंत्री ऐसी बयानबाजी कर किसानों के जख्मों को कुरेद रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले अन्नदाता की आज दयनीय हालत है। मोदी मन की बात करते हैं, लेकिन कभी किसानों के हित की बात नहीं करते। इस मौके पर अनिल कुमार, लोकेश राठौर, अर्पित मिश्रा, जितेंद्र, राजू, मनोज, बवलू, रजत मिश्रा, नवीकांत, आरएस राजपूत, विशाल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

अवागढ़ में भाकियू भानू के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. आदिल की अगुवाई चैराहा अवागढ़ चौक पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का पुतला फूंका और उनकी बर्खास्तगी की मांग की। साथ ही नारेबाजी की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा समय में बारिश, ओला व आंधी ने फसलों को चौपट कर दिया। भुखमरी व तबाही के चलते किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकारें राहत राशि के नाम पर किसानों का खुला शोषण कर रही हैं। किसानों के प्रति संवेदना तो व्यक्त नहीं की जा रही, बल्कि उनके खिलाफ गलत बयानबाजी की जा रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी पवन ठाकुर, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सतेंद्र ठाकुर, महफूज खान, हैप्पी यादव, अंशु ठाकुर, हरिओम सिंह, रोहित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed