फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agriculture Department started seeking applications for Kisan Samman

Etah News: कृषि विभाग ने किसान सम्मान के लिए मांगना शुरू किया आवेदन

Sat, 31 Dec 2022 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Department started seeking applications for Kisan Samman
एटा। किसान दिवस के मौके पर प्रगतिशील किसानों को फसल में अधिक उत्पादन करने पर सम्मानित किया जाता है। फसल अधिक उत्पादन का आकलन क्रॉप कटिंग के आधार पर होता है जिसके लिए कृषि विभाग ने किसानों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में हर साल 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाता है। इन प्रगतिशील किसानों का चयनीकरण क्रॉप कटिंग के आधार पर होना होता है। फसल में जिसका जितना अधिक उत्पादन होता है उसके आधार पर पुरस्कार दिया जाता है। इस बार कृषि विभाग की ओर से बिना क्रॉप कटिंग व बिना आवेदन के ही किसानों को पुरस्कार दे दिया था।
विज्ञापन

इस लापरवाही को अमर उजाला ने 24 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। आगामी पुरस्कारों के लिए कृषि विभाग ने चयनित प्रक्रिया को अपनाकर किसानों से आवेदन मांगे हैं। अभी तक 17 किसानों ने रबी की फसल के लिए आवेदन पहुंच चुके है। रबी फसल कटने तक जितने आवेदन आएंगे उनके खेत में जाकर कृषि विभाग क्रॉप कटिंग करेगा और अधिक उत्पादन वाले किसान को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाई गई चयन समिति
कृषि विभाग की ओर से चयन समिति भी बनाई गई है। इसमें जिला कृषि अधिकारी को अध्यक्ष नामित किया गया है। वहीं संबंधित ब्लॉक के एडीओ एग्रीकल्चर को सदस्य नामित किया गया है। इसके साथ ही इस समिति में लेखपाल, प्राविधिक सहायक, अग्नि कृषक को शामिल किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
किसान सम्मान के लिए किसान उप कृषि निदेशक कार्यालय में जाकर एक फॉर्म पर ब्योरा भरेंगे और 10 रुपये का चालान उप संभागीय कार्यालय में जमाकर प्रार्थना पत्र को कार्यालय में जमा करेंगे।

चयन प्रक्रिया के तहत रबी फसल की क्रॉप कटिंग के लिए किसानों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। आवेदन के आधार पर क्रॉप कटिंग की जाएगी। इसके बाद प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। - रोताश कुमार, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed