फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agricultural officers and employees took soil samples from the fields

Etah News: कृषि अधिकारी व कर्मचारियों ने खेतों से लिए मिट्टी के नमूने

Tue, 29 Apr 2025 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Apr 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Agricultural officers and employees took soil samples from the fields
एटा। अच्छी फसल उत्पादन के साथ किसानों को अब अपने खेतों की मिट्टी के आधार पर जानकारी मिलेगी। इसके तहत कृषि विभाग ने बुधवार को विशेष अभियान चलाकर गांव पमास के खेतों से मिट्टी के नमूने एकत्र किए। इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। नमूनों की जांच के बाद किसानों को मिट्टी की जानकारी दी जाएगी। जिनके आधार पर किसान वैज्ञानिक ढंग से फसलों का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इस अभियान की शुरुआत 21 अप्रैल से हुई यह अभियान 5 मई तक जारी रहेगा। जनपद को 16 हजार मिट्टी के नमूने जांच का लक्ष्य मिला है। कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने अब तक जनपद के अलग-अलग गांव में जाकर खेतों का दौरा किया। अब तक 700 के लगभग नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मृदा परीक्षण से न सिर्फ मिट्टी की उर्वरता का पता चलेगा, बल्कि जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि मृदा स्वास्थ्य के अनुरूप ही खाद, बीज और फसलों का चयन करना अधिक लाभदायक रहेगा। 21 अप्रैल विश्व मृदा दिवस से इस अभियान की शुरुआत हो गई थी। नमूना एकत्रीकरण का विशेष अभियान 5 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान जांच के लिए क्षेत्रीय कर्मचारी को ड्यूटी पर भी लगाया गया है। जांच के दौरान लैब प्रभारी आशुतोष, भंवर पाल, मान सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। मिट्टी के विभिन्न गुणों का विश्लेषण, जैसे कि पीएच, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्व विश्लेषण के बाद, रिपोर्ट तैयार होगी, जिसके तहत किसानों की मिट्टी की स्थिति और उचित उर्वरक प्रबंधन के बारे जानकारी मिल सकेगी। -डाॅ. मनवीर सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed