फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agra youth committed suicide by hanging

आगरा के युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Agra youth committed suicide by hanging
एटा। आगरा के वाटर वर्क्स निवासी एक युवक ने शहर के कासगंज रोड पर फंदा लगाकर जान दे दी। यहां किराए पर रहता था। मोहल्ला इंद्रपुरी में एक मकान में टाइल्स लगाने का कार्य कर रहा था। वाटर वर्क्स निवासी सेठी ने बताया उसका 25 वर्षीय भाई राहुल एक ठेकेदार के साथ टाइल्स लगाने का कार्य करता था। पांच दिन पहले ही वह आगरा से एटा आया था।
विज्ञापन

इस दौरान चार अन्य साथियों ने मिलकर कासगंज मार्ग पर एक घर में किराए का कमरा लिया। साथ के व्यक्तियों ने बताया कि बुधवार को वह काम पर नहीं गया था। शाम पांच बजे के करीब वह कमरे पर पहुंचे तो राहुल का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी देने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। परिजन किसी तरह के आरोप नहीं लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed