फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Agents at the post office superintendent commotion

एजेंटों ने डाक अधीक्षक कार्यालय पर हंगामा किया

Wed, 28 Oct 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 28 Oct 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
Agents at the post office superintendent commotion
पोस्ट आफिस की साइट न खुलने से परेशान महिला एजेंटों ने बुधवार को डाकघर एवं  डाक अधीक्षक कार्यालय पर जमकर हंगामा काटा। इनका आरोप है कि विभागीय उदासीनता से जारी तकनीकी खराबी के चलते आरडी खातों में धन जमा नहीं हो पा रहा। जबकि विभाग इसका ठीकरा अभिकर्ताओं पर पिनाल्टी लगाकर फोड़ रहा है।
विज्ञापन

इतना नहीं बीते छह माह से नए खातों के लिए वांछित आवेदन कार्ड न मिलने से डाकघर में नए खाते नहीं खुल पा रहे। उपस्थित दर्जनों महिला अभिकर्ताओं ने डाक अधीक्षक से मिलकर डाकघर की एजेंट साइट को सुचारु करने एवं खाता खोलने के लिए आवेदन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

डाक अधीक्षक द्वारा अभिकर्ताओं को शीघ्र ही व्यवस्थाओं को सुचारु करने एवं पिनाल्टी न लगने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।
ज्ञापन देने वाली अभिकर्ताओं में अनीता गुप्ता, नीलम जैन, अनीता पचौरी, रेखा पाठक, सीमा साहनी, मिथलेश देवी, शशि कुमारी, सुमन चक्रवर्ती, विनीता आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed