फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After the matter could not be resolved in the Panchayat, the young man had shot himself

Etah News: पंचायत में बात नहीं बनने के बाद युवक ने मारी थी खुद को गोली

Sat, 12 Apr 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Apr 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
After the matter could not be resolved in the Panchayat, the young man had shot himself
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में गांव गुमानपुर के पास स्थित एक ढाबे पर शुक्रवार की देर रात एक युवक ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। वह किसी लड़की से प्रेम करता था, मामले को लेकर पंचायत भी हुई थी। लेकिन बात नहीं बनी तो उसने यह कदम उठा लिया। अलीगढ़ में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां के गांव गहराना निवासी अवशेष कुमार किसी युवती से प्रेम करता है। शुक्रवार को युवती के साथ विवाह के संबंध में घर पर बातचीत हुई। लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद गांव गुमानपुर में यह रिश्तेदारी में सब लोग पहुंचे और पंचायत की गई। अवशेष के पिता ने युवती के साथ विवाह का विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर वह गांव के बाहर शिकोहाबाद मार्ग पर स्थित एक ढाबे के सामने आया और तमंचा निकालकर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अवशेष को उठाकर मेडिकल कॉलेज लाए, यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि इनका पारिवारिक विवाद है। गांव गुमानपुर में युवक की ससुराल है, वहीं पर पिता के साथ कोई बात हो गई। जिसके चलते युवक ने खुद को गोली मार ली, अलीगढ़ में अब उसकी हालत ठीक है और खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed