फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After relief in the morning on the third day, it rained since afternoon

Etah News: तीसरे दिन सुबह राहत के बाद दोपहर से हुई बारिश

Fri, 13 Sep 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
After relief in the morning on the third day, it rained since afternoon
एटा। तीसरे दिन शुक्रवार सुबह मौसम साफ होने से कुछ राहत मिली, लेकिन दोपहर के समय बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी। लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को 196 मिमी बरसात जिले में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को जिले में 59.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को इससे हल्की रही। लगातार तीन दिन बारिश होने से लोगों की परेशानियां बढ़ी रहीं। बुधवार को सबसे ज्यादा 136 मिमी बारिश दर्ज की गई। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश की वजह से लोग भीगते रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत जारी किए गए ओरेंज अलर्ट को लेकर लोग घरों से कम ही निकले। इसकी वजह से बाजारों में भी कोई खास रौनक नजर नहीं आई। इधर प्रशासन की ओर से अलर्ट को लेकर विद्यालयों की छुट्टी घोषित कर दी गई थी। इसकी वजह से सड़कों पर भी चहल-पहल कम देखी गई।
विज्ञापन

सकीट क्षेत्र में भी बरसात के चलते बुरा हाल है। आसपुर मार्ग पर बेसमेंट में चल रहे लकड़ी फर्नीचर कारखाने में पानी भर गया है। कारखाना मालिक अंबर सहाय ने बताया कि वर्षों से लकड़ी फर्नीचर का कारोबार कर रहे हैं। चौखट, जंगले, गेट आदि बनाकर तैयार करते हैं। कभी ऐसी बारिश नहीं देखी कि दुकानों में पानी भरा हो। इस बार पानी भरने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed