{"_id":"661c0f617c11d2146305c60c","slug":"after-girlfriends-death-lover-consumed-poisonous-substance-condition-critical-etah-news-c-163-1-sagr1016-115515-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Sun, 14 Apr 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक प्रशिक्षण केंद्र में युवती का शव फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत बताई गई है। उधर, युवती की मौत के बाद उसके प्रेमी ने भी गांव में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। प्रेम प्रसंग का खुलासा मृत युवती के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिपोर्ट से हुआ है।
थाना मलावन क्षेत्र के हरचंदपुर कलां में केनरा बैंक का आवासीय ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। जहां युवक व युवतियां रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। आसपास के युवा प्रशिक्षण लेने के बाद घर चले जाते हैं। जबकि दूरदराज के रहने वाले केंद्र के आवासीय परिसर में रहते हैं। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव बढ़ौली निवासी कुमारी देवकी (22) और उसकी सहेली लक्ष्मी ने 8 अप्रैल को यहां प्रवेश लिया था।दोनों युवतियां टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थीं।
पुलिस के मुताबिक देवकी का प्रेम प्रसंग गांव के ही राहुल से हो गए। दोनों के बीच रात में बातें होती थीं। शुक्रवार की रात भी फोन पर बात हुई। लेकिन आपस में कुछ कहासुनी होने पर देवकी ने बाथरूम की चौखट से फंदा लगा लिया। खुलासे में जुटी पुलिस को युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल से तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने में मदद मिली है। उधर प्रेमिका की मौत की खबर सुनने के बाद राहुल ने शनिवार दोपहर को गांव में ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
पिलुआ स्थित एक क्लीनिक पर उसका उपचार कराया गया। जहां से शाम के समय उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। सीओ सकीट संजय कुमार ने बताया कि युवती की मौत के बाद उसके मोबाइल पर एक ही नंबर से लगातार 70-80 बार कॉल आती रहीं। जिस पर राहुल नाम लिखकर आ रहा था। इसको लेकर शुरू से ही प्रेम प्रसंग की संभावना व्यक्त की जा रही थी।