फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   After a quarrel at home, a mason committed suicide by hanging himself

Etah News: घर पर कहासुनी के बाद राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 26 May 2025 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 26 May 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
After a quarrel at home, a mason committed suicide by hanging himself
एटा। शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर में रविवार की रात एक राजमिस्त्री घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। परिजन के अनुसार घर में कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि बेटा बॉबी (26) राजमिस्त्री था और टाइल्स लगाने का काम करता था। तीन बेटों में वह सबसे छोटा था और परिवार के साथ खुशी से रह रहा था। इसके दो बालक हैं।
विज्ञापन

उनमें एक बेटी और एक बेटा है। छोटी-मोटी लड़ाई तो हर घर में होती रहती है। इसी प्रकार की कोई कहासुनी रविवार रात पति-पत्नी के बीच हो गई। हालांकि, उसके बाद खाना खाकर बिना किसी तनाव के बॉबी घर पर सोया था। आधी रात के समय अपने कमरे में बॉबी ने छत के कुंदे से फंदा लगाया और लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर उसकी पत्नी दीक्षा ने शोर मचाया, तो अन्य परिजन वहां पहुंचे। बॉबी को फंदे से लटकता देखकर सबकी हालत खराब हो गई। उसको फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। अगर तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज करते हुए घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed