{"_id":"6652332252a22a3eed0cb144","slug":"after-12th-there-is-great-inclination-of-students-towards-bsc-nursing-etah-news-c-163-1-sagr1019-117329-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 12वीं के बाद बीएससी नर्सिंग की तरफ विद्यार्थियों का बड़ा रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 12वीं के बाद बीएससी नर्सिंग की तरफ विद्यार्थियों का बड़ा रुझान
Sun, 26 May 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 26 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
एटा। 12वीं के बाद विद्यार्थी रोजगार परक शिक्षा को देख रहे हैं। ऐसे में वह स्नातक के साथ अन्य मिलने वाले अवसरों की तलाश में जुटे हैं। देखने में आया है स्वास्थ्य सेवाओं में जाने की तरफ विद्यार्थियों का रुझान अधिक है। यह बात कौशल विकास योजना के तहत हो रही काउंसलिंग में निकलकर सामने आई है। अधिकतर विद्यार्थी बीएससी नर्सिंग में जा रहे हैं।
जनपद में लगभग 24 हजार के करीब विद्यार्थियों ने तीनों बोर्ड से इस बार 12वीं की परीक्षा पास की है। अब विद्यार्थी भविष्य को लेकर रोजगार परक शिक्षा को देख रहे हैं। बीए, बीएससी की की तरफ विद्यार्थियों का रुझान कम है। सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले विद्यार्थी जरूर बीए में प्रवेश ले रहे हैं, लेकिन अधिकांश विद्यार्थियों को रोजगार परक शिक्षा की तलाश है। ऐसे में विद्यार्थियों का रुझान बीएससी नर्सिंग की तरह देखने को मिल रहा है। विद्यार्थियों ने बताया स्नातक के बाद रोजगार पाने के लिए कोई डिप्लोमा करना पड़े। इससे अच्छा यह है कि बीएससी नर्सिंग कर लो। इसे करने के बाद रोजगार के अवसर मिल जाते हैं।
सरकारी में नहीं तो निजी अस्पतालों में रोजगार मिल जाता है। विद्यार्थियों की कौशल विकास योजना के तहत हो रही काउंसलिंग भी कराई गई। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों से उनके भविष्य को लेकर बात की गई तो विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में जाने की बात कही। कौशल विकास योजना के नोडल अधिकारी ने बताया स्वास्थ्य सेवाओं के बाद विद्यार्थियों के रुझान अकाउंट के क्षेत्र में है।
विज्ञापन
12वीं के बाद रोजगार परक शिक्षा के बारे में जानकारी ली। बीएससी नर्सिंग सही लगा। इसमें सरकारी नहीं तो प्राइवेट नौकरी लग जाएगी। इसलिए इसमें प्रवेश लिया है। निखिल, छात्र
12वीं के बाद स्नातक करों फिर कोई डिप्लोमा करो तक जाकर नौकरी मिलती है। बीएससी नर्सिंग में स्नातक के साथ रोजगार परक शिक्षा मिलती है। इसमें प्रवेश ले लिया।
आकांक्षा कुमारी, छात्रा
-- -
कौशल विकास के तहत छात्रों की समय-समय पर काउंसलिंग कराई जाती है। उनसे सवाल पूछे जाता हैं कि भविष्य में क्या करना है। ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं में जाने की बात अधिकतर छात्र कहते हैं। तब उन्हें कौशल विकास के तहत संचालित कोर्स के बारे में जानकारी दी जाती है। छात्रों का रुझान स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक है।
अरविंद कुमार, नोडल अधिकारी कौशल विकास