फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   advocate on hunger strike

भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता

Wed, 01 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 01 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
advocate on hunger strike
अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी के खिलाफ
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर बुधवार को पीड़ित अधिवक्ता निशांत पुंढीर सांकेतिक हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में अन्य अधिवक्ता भी आ गए। हालांकि एक गुट ने काम पर जाने की बात कही।



अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रकरण  में कार्रवाई की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी को हटाकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसे लेकर बुधवार को पीड़ित अधिवक्ता निशांत पुंढीर बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में कुछ साथी अधिवक्ता भी आ गए। न्याय न मिलने पर आगे की रणनीति भी बनाई गई। महासचिव सुनील कुमार यादव ने अन्य अधिवक्ताओं समर्थन देने की बात कही है।


इस मौके पर इस्लाम मोहम्मद सैफी, सतेंद्र पाल सिंह, नेत्रपाल शर्मा, श्याममोहन उपाध्याय, राजवीर वर्मा, राकेश यादव, प्रवीन यादव, राजीव यादव सहित अन्य अधिवक्ता भी मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह कंज ने विज्ञप्ति जारी जारी कर कहा है कि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की हड़ताल सक्षम अधिकारियों से बातचीत व कोतवाली प्रभारी द्वारा खेद व्यक्त करने के बाद ही समाप्त हो गई है। अब अधिवक्ता अपने-अपने कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed