फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Administration cracks down on illegal mining in Jalesar; two accused arrested.

Etah News: जलेसर में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Administration cracks down on illegal mining in Jalesar; two accused arrested.
जलेसर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार देर रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जलेसर थाना क्षेत्र के ग्राम नूंहखेड़ा के पास की गई जहां अवैध खनन की सूचना पर टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्रशासन को सूचना मिली की रात के समय जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से अवैध खनन किया जा रहा है। प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान विशाल यादव व सौरभ यादव निवासी नगला कनौती मंडनपुर जिला फिरोजाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपियों के पास एक स्कॉर्पियो थी जिस पर कथित रूप से नीली बत्ती लगी होने की बात सामने आई। पुलिस का कहना है कि मौके पर बरामद वाहन पर नीली बत्ती नहीं मिली है। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ी हुई गाड़ी फिरोजाबाद जिले के एडीएम के यहां लगी हुई थी। गाड़ी में कोई नीली बत्ती नहीं लगी थी। बरामद के दौरान गाड़ी में हूटर लगा हुआ था जिसपर 10 हजार रुपये का चालान किया गया है। वहीं पकड़े हुए लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed