{"_id":"5e9306478ebc3e76aa59c7ca","slug":"action-taken-etah-news-agr4376112144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में लाइनमैन ने साथियों को दिखाया जूता, सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में लाइनमैन ने साथियों को दिखाया जूता, सेवाएं समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में लाइनमैन ने साथियों को दिखाया जूता, सेवाएं समाप्त
एटा। जिले के जलेसर उपखंड क्षेत्र के बेरनी बिजलीघर पर तैनात लाइनमैन भूरी सिंह पर नशे में ड्यूटी करने की शिकायतें रहीं हैं। आरोप है कि शनिवार को शराब के नशे में पहुंचे भूरी सिंह ने अपने साथियों से विवाद किया। इतना ही नहीं उन्हें जूता दिखाकर धमकाया। इतना ही नहीं मना करने पर एसएसओ को भी गाली गलौज कर धमकाने लगा।
यहां मौजूद कर्मियों ने इसकी मौखिक शिकायत एसडीओ हरिओम सोनी से की। साथ ही प्रमाण के रूप में पूरी घटना का वीडियो भी भेज दिया। एसडीओ सोनी ने पूरी घटना की जानकारी अधिशासी अभियंता एपी सिंह को वीडियो के साथ शेयर की। कर्मचारियों के बढ़ते विरोध के बाद संविदाकर्मी लाइनमैन भूरी सिंह की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं।
भूरी सिंह की बढ़ती शिकायतों पर एसएसओ, जेई, एसडीओ कई बार चेतावनी भी जारी कर चुके थे। अधिशासी अभियंता एपी सिंह ने बताया कि संविदाकर्मी भूरी सिंह की शिकायतें पहले भी रही हैं। भविष्य में गलती न करने के आश्वासन पर एसडीओ, जेई ने इसे चेतावनी देकर कार्रवाई नहीं की थी। शनिवार की घटना गंभीर है। इसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। संवाद