{"_id":"ab17479f8bcf3f77c8f1361a755b150a","slug":"action-of-nuisance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पादरियों सहित पांच पर शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पादरियों सहित पांच पर शांतिभंग की कार्रवाई
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा में दो युवकों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के हल्ले पर सोमवार को हुए हंगामे के बाद पुलिस ने दो पादरियों समेत पांच लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। उधर, हिंदूवादियों में इसे लेकर प्रतिक्रियाएं हैं। विश्व हिंदू परिषद ने इसे जबरन धर्मांतरण बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।
धर्मांतरण के हल्ले से कस्बे का ही नहीं जनपद का माहौल भी गरमा गया था। सूचना पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठन के लोगों ने ईसाई धर्म गुरुओं को धार्मिक साहित्य के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। इतना ही नहीं युवक राहुल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में एक लाख रुपये के लालच में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की बात स्वीकारी है। वहीं, दूसरे युवक विशाल की मां ने भी थाना पुलिस के सामने लालच की बात स्वीकारते हुए धर्म परिवर्तन करने की बात कही।
उधर, थाना पुलिस ने पैसे के लेनदेन का मामला मानते हुए दोनों पादरियों सहित कस्बे के राहुल, विशाल और राजू को शांति भंग में चालान किया है। हिंदूवादी नेता विशेष यादव ने थाना पुलिस के प्रति आक्रोश जताते हुए एसएसपी से घटना की जांच कराने की मांग की है।