{"_id":"66f2a646be3a0c24d3011a51","slug":"accused-beat-farmer-to-death-for-using-casteist-words-in-etah-2024-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जातिसूचक शब्द बोलकर करता था अपमानित... दी रूह कंपाने वाली मौत; कबूलनामा सुन पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जातिसूचक शब्द बोलकर करता था अपमानित... दी रूह कंपाने वाली मौत; कबूलनामा सुन पुलिस भी रह गई सन्न
Tue, 24 Sep 2024 05:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:15 PM IST
सार
एटा में जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करता था। आरोपियों ने किसान को रूह कंपाने वाली मौत दी। कबूलनामा सुन पुलिस भी सन्न रह गई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में किसान महेश का शव 20 सितंबर की सुबह अकबरपुर गांव के पास खेत में पड़ा मिला था। घटना के बाद मृतक के पुत्र ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक नामित व एक अन्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि मृतक आए दिन उनको जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करते थे। इसी वजह से गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी। अपर पुलिस अक्षीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को मलावन थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर के पास खेत में किसान का नग्न अवस्था में शव मिला था। इसकी पहचान महेश चंद्र यादव निवासी बहादुरपुर के रूप में की गई थी।
विज्ञापन
घटना थाना मलावन के गांव बहादुरपुर की है। गांव निवासी अरजेश कुमार ने अकबरपुर निवासी मदनलाल, गुल्लन व दीपू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना के दौरान गहनता के साथ छानबीन की। थाना पुलिस के साथ ही सर्विलांस की टीम ने भी जांच में सहयोग किया।
इसके चलते मंगलवार को दो आरोपियों गुल्लन सिंह उर्फ शैलेंद्र और अजीत सिंह निवासी अकबरपुर को पुलिस ने हाईवे पर गांव मधूपुरा के पास से गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर मृतक के जूते भी बरामद किए गए हैं। वहीं रिपोर्ट में नामजद मदनलाल और दीपू की संलिप्तता नहीं पाई गई। इसलिए इनके नाम को विवेचना के बाद हटा दिया गया है।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक महेश यादव आए दिन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते थे। इसके कारण हम लोगों खुद को अपमानित महसूस करते थे। 19 सितंबर की रात को लगभग 10 बजे गुस्से में आकर गुल्लन व अजीत ने महेश को पीटा। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक के कपड़े उतारकर शव को धान के खेत में फेंक दिया।