{"_id":"68a5c062ae43bb9794018876","slug":"accused-arrested-for-slaughtering-cattle-and-throwing-away-their-remains-etah-news-c-163-1-eta1001-137854-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गोवंश को काटकर अवशेष फेंकने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गोवंश को काटकर अवशेष फेंकने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 20 Aug 2025 06:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। थाना पुलिस ने गोवंश को काटकर अवशेष फेंकने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से इंजेक्शन, निडिल और दो लोहे के छुरे बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि 10 अगस्त को एमजीएम इंटर कॉलेज के ग्राउंड में एक गोवंश का सिर, खाल व चार कटे हुए पैर मिले थे। सूचना पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की थी। उपनिरीक्षक ब्रह्मप्रकाश सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए सुबह लगभग 5 बजे मोंटा उर्फ फिरोज निवासी मोहल्ला सराय खानम को शंकरगढ़ रोड स्थित श्मशान घाट के पास से पकड़ा है।
आरोपी के पास से एक इंजेक्शन, एक सिरिंज व निडिल और पशु कटान में प्रयोग किए जाने वाले 2 लोहे के छुरे बरामद किए गए हैं। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।