{"_id":"7749d2eb59dcba207a43cfc3a095fc6f","slug":"accidental-death-of-the-aged-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्ध की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वृद्ध की मौत, दो घायल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जा रहे राहगीर की टेंपो की चपेट में आकर मौत हो गई। अन्य हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
पटियाली के गांव अतनपुर निवासी मोहरसिंह(55) पुत्र रामचरन मंगलवार की देर सांय पैदल गांव जा रहे थे। पेट्रोलपंप के नजदीक तेज गति से अलीगंज जा रहे टेंपो ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने जानकारी उनके परिवारीजनों को दी। परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। जब उन्हे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसकी रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
वहीं पटियाली के ग्राम चकरपुर के समीप सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। एक गंभीर घायल को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सिकंदरपुर वैश्य के गांव प्रीतमनगर निवासी बृजेश पुत्र भोजराज एवं अमित पुत्र अंग्रेज सिंह बाइक से पटियाली गए हुए थे। वह वापस गांव आ रहे थे। चकरपुर के समीप उन्हें टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों ही घायल हो गए। दुर्घटना होते देख वहां मौजूद अन्य लोग भी दौड़ पड़े। लोगों ने टेंपो चालक को पकड़ लिया और पुलिस के सुर्पुद कर दिया। दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से अमित की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।