{"_id":"5efa1d8b8ebc3e43082be213","slug":"accident-etah-news-agr448298586","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
एटा। कैंटर की चपेट में आने से सोमवार की सुबह बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं, अन्य हादसों में एक वृद्धा सहित छह लोग घायल हुए हैं। मिरहची के नगला बनुआ निवासी बाइक सवार रामनाथ सिंह (60) पुत्र सरनाम सिंह सोमवार की सुबह आठ बजे किसी काम से जा रहे थे।
जब वे क्षेत्र स्थित गांव कुरामई के पास पहुंचे तभी वे कैंटर की चपेट में आ गए। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं थाना कोतवाली देहात के गांव बावसा के पास बाइकों की भिड़ंत में रोहित पुत्र अजय पाल निवासी नकटपुर थाना निधौली कलां और अवधेश पुत्र रामस्वरूप निवासी नगला बालू थाना नारखी जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं। बाइक से गिरकर जागनश्री पत्नी हुकम सिंह निवासी मलावन कस्बा में ही घायल हुई हैं।
विज्ञापन
नरेश पुत्र साहब सिंह निवासी कनिकपुर थाना बागवाला और पुष्पेंद्र पुत्र अनार सिंह निवासी संजय नगर कोतवाली नगर रोडवेज बस और ट्रैक्टर की टक्कर में घायल हो गए। जागनश्री और रोहित को रेफर किया गया है।