{"_id":"5e2885558ebc3e4b3a57aa6b","slug":"accident-etah-news-agr426066440","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में नवदंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में नवदंपती की मौत
विज्ञापन
अलीगंज में हुई सड़क दुर्घटना में हुई दंपति की मौत की घटना के बाद अस्पताल में मौजूद पुलिस और भीड़- स
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज (एटा)। सड़क हादसे में बुधवार देर रात नव दंपती की मौत हो गई। पति पत्नी को लेकर बाइक से ससुराल जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने दोनों को बुरी तरह कुचल दिया। चालक भीड़ जुटने से पहले ही ट्रक लेकर भग गया। लहूलुहान दंपती को देख भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष लोगों ने आक्रोश जताया। मय फोर्स के पहुंचे एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाया।
कस्बा मलावन निवासी आकाश पत्नी आरती के साथ ससुराल थाना नयागांव के गांव कलुुुआपीरपुर आ रहा था। रात करीब नौ बजे मलावन के पास नगला तुगई के समीप एक तेज गति में आया ट्रक बाइक को रौंदता हुआ चला गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से ट्रक को भगा ले गया। इधर रात में जब लोगों की निगाह दंपती पर पड़ी तो भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोरचरी में रखवा दिया है। एसडीएम पीएल मौर्या, सीओ अजय भदौरिया, इंस्पेक्टर नरेंद्रपाल सिंह मौके पर पहुुंच गए।
18 जनवरी को हुई शादी
आकाश की शादी इसी 18 जनवरी को कलुआपीरपुर निवासी संतोष की पुत्री आरती से हुआ था। शादी के बाद की रस्म अदायगी के लिए वह पत्नी को बाइक पर लेकर ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन
-ट्रक बाइक सवार दंपती को टक्कर मारकर चला गया, इससे इनकी मौत हो गई। पूरे जिले को अलर्ट कर दिया गया है, चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ट्रक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
अजय भदौरिया, सीओ