{"_id":"5e1212a18ebc3e880072a450","slug":"accident-etah-news-agr42326734","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में हादसा- केंटर ने रौंदी गाडिय़ां, अस्थि विसर्जन को आए तीन श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में हादसा- केंटर ने रौंदी गाडिय़ां, अस्थि विसर्जन को आए तीन श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में पलटा टेंकर व क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोरों (कासगंज)। तीर्थनगरी में रविवार सुबह घने कोहरे में सड़क हादसा हो गया। कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहा कैंटर सड़क किनारे खड़ी तीन कारों को रौंदता हुआ हनुमान मंदिर से टकराकर पलट गया। इससे एक कार में अस्थि विसर्जन को आए तीन श्रद्धालु दबकर घायल हो गए। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने कैंटर चालक, हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।
राजस्थान के भरतपुर निवासी विनीत जैन पुत्र किशनचंद्र अपनी मां मधु जैन की अस्थि विसर्जन के लिए तीर्थनगरी सोरों आए थे। उनके साथ उनके रिश्तेदार भी थे। कार चालक ने वराह स्मारक के पास कार खड़ी की। कुछ लोग चाय पीने के लिए उतर गए, जबकि विनीत जैन व उनके रिश्तेदार लवलीश जैन पुत्र महेश चंद्र जैन और अजमेर निवासी दिनेश जैन पुत्र पवन जैन कार में ही बैठे रहे।
पास में ही दो अन्य कारें भी खड़ी थीं। घना कोहरा था। इसी बीच कासगंज की ओर से तेज गति से आ रहा कैंटर तीनों कारों को रौंदता हुआ हनुमान मंदिर से टकराकर पलट गया। कार में बैठे तीनों श्रद्धालु घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से डॉ. आकाश ने तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने कैंटर चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।