फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accident

ट्रक से कुचलकर दसवीं के छात्र की दर्दनाक मौत

Wed, 06 Nov 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
accident
पोस्टमार्टम पर विलाप करते के परिजन। - फोटो : ETAH
एटा/राजा का रामपुर। बुधवार सुबह साइकिल से विद्यालय जा रहे 10वीं के छात्र को पीछे से आ रहे ट्रक से बुरी तरह कुचल दिया। ट्रक का पहिया ऊपर से निकल गया, जिससे छात्र का शव घिसटकर सड़क पर काफी दूर तक चिपक गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण व परिजनों ने मौके पर पहुंच ट्रक में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाया कर शांत कराया। हादसा इतना हृदय विदारक था, सभी का दिल पसीज गया और महिलाएं बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी कुलदीप कुमार (15) पुत्र वीरेंद्र सिंह सुबह करीब आठ बजे साइकिल से गांव कैला स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मारक माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने जा रहा था। गांव से कुछ ही दूर पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गिरे छात्र के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह कुचल गया और सड़क पर काफी दूर तक चिपक गया था। सड़क पर शव के क्षत विक्षत पड़े होने के कारण आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पर ग्रामीण व परिजन में मौके पर पहुंच गए और चीत्कार मच गया। हृदय विदारक घटना को देख परिवार की कई महिलाएं अचेत हो गईं। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़ फोड़ कर दी, शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम अलीगज पीएल मौर्या, सीओ अजय कुमार भदौरिया और थाना प्रभारी रामऔतार सिंह ने गुस्साए लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed