फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   accident

हादसे में छात्रा की मौत

Mon, 09 Sep 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
accident
अलीगंज की मृतक बालिका का फाईल फोटो- अमर उजाला - फोटो : ETAH
अलीगंज (एटा)। साइकिल पर सवार होकर अलीगंज स्थित विद्यालय जा रही छात्रा की डीसीएम की चपेट में आकर मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना देकर शव के पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना अलीगंज के गांव बिल्सन पट्टी निवासी राम कुमार दीक्षित की बेटी सुरती दीक्षित कस्बा अलीगंज स्थित आरडी इंटर कॉलेज साइकिल से पढ़ने जा रही थी। कायमगंज रोड स्थित बिनसर चौहारा पर डीसीएम ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर छात्रा के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस डीसीएम को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed