फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   AC running from Katia near the power substation

विद्युत उपकेंद्र के पास ही कटिया से चल रहे एसी

Thu, 21 Apr 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
AC running from Katia near the power substation
अनुपम कॉमर्शियल कांप्लैक्स की छत पर बिजली की लाइन को काटकर डाली गई कटिया। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। विद्युत निगम की ओर से हर रोज बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चल रहा है। उसके बावजूद भी चोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है। नगर पालिका परिसर में विद्युत उपकेंद्र स्थित है। इसके पास ही बने मार्केट अनुपम कॉमर्शियल कांप्लैक्स में कटिया डालकर आठ एसी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

निगम अपने विद्युत उपकेंद्र के आसपास की भी निगरानी नहीं कर पा रहा है। नगर पालिका परिषद में बने विद्युत उपकेंद्र के समीप ही अनुपम कॉमर्शियल कांप्लैक्स के एक परिसर में तो आठ एसी के अलावा करीब चालीस पंखे व दो रेफ्रिजरेटर चलाए जा रहे हैं। इसके सबसे ऊपर वाली छत पर मेन लाइन की केबिल को काटकर कटिया डाली गई है। वहीं जीटी रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में कई दुकानदार कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे हैं। इस पर लगाम नहीं कसी जा रही है। जबकि विद्युत निगम द्वारा हर रोज मोहल्लों में बिजली चोरी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed