फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ABVP Rahul and Kejriwal's effigy

एबीवीपी ने राहुल और केजरीवाल का पुतला जलाया

Thu, 18 Feb 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 18 Feb 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
ABVP Rahul and Kejriwal's effigy
जेएनयू प्रकरण में एबीवीपी ने गुरुवार को शहर के माया पैलेस चौराहे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उक्त नेता राष्ट्रदोह के आरोपी छात्रों का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

एबीवीपी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए छात्रों ने शहीद पार्क से जुलूस निकाला।  राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद माया पैलेस पर दोनों नेताओं का पुतला फूंका। राष्ट्रविरोधियों का साथ न देने की चेतावनी दी। नगर मंत्री हर्ष जादौन और निखिल चौधरी ने कहा कि देश के अंदर जेएनयू ही एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसे केंद्र सरकार की ओर से करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। विद्यालय में छात्रों द्वारा देश विरोधी नारेबाजी करना बहुत निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि देश का अपमान करने वालों का एबीवीपी ने हमेशा विरोध किया। पीयूष वार्ष्णेय, अमन गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री देशद्रोह के आरोपी छात्रों का साथ देकर देश का अपमान कर रहे हैं। आरोपी छात्रों का साथ देने का मतलब खुलेआम आतंक के गुरु अफजल का समर्थन करना है ।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुशल खितौलिया, हीरा, आर्यन, केशव महेश्वरी, तन्मय, ईशू, निशु, शिखर, शिवांक, सल्यम, पिनाकिन, हिमांशू, करन गुप्ता, आदेश, यशोदा, नंदन, अंशुल आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed