फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   aankhon mein jalan aur saans kee samasya ke mareejon kee sankhya badhee

आंखों में जलन और सांस की समस्या के मरीजों की संख्या बढ़ी

Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
aankhon mein jalan aur saans kee samasya ke mareejon kee sankhya badhee
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वातावरण में फैले धुंध ने लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा दीं हैं। इससे वाहन चालक और यात्री काफी दिक्कत महसूस कर रहे हैं। वहीं, लोग आंखों में जलन तथा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत कर रहे हैं। उधर, अस्थमा के 100 से अधिक मरीज भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी धुंध का असर बना रहा। इस दौरान लोगों को कुछ दूर तक दिखाई नहीं दिया। वाहन चालक लाइट जलाकर वाहन चलाते देखे गए। वहीं, धुंध से लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत भी बढ़ी है। सोमवार को सीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों में सांस लेने में दिक्कत की शिकायत सर्वाधिक रही। चिकित्सक मानते हैं कि यह संख्या एक दिन में सबसे अधिक है। आखों में जलन की शिकायत के भी 12 मामले आए। वहीं, बाजार में पहुंचे अधिकतर लोग चेहरे पर मॉस्क लगाए थे। मौसम में धूप न निकलने पर भी लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा।
विज्ञापन

स्कूल संचालक बरतने लगे सतर्कता
कासगंज। प्रदूषण को देखते हुए  शासन-प्रशासन की ओर से स्कूलों को बंद करने के लिए अभी कोई कदम नहीं उठाए गए हैं, लेकिन स्कूल संचालक स्वयं सतर्क हो गए हैं। कुछ स्कूल संचालकों ने अवकाश घोषित कर दिया। छात्र एश्वर्य माहेश्वरी, धु्रव अग्रवाल ने बताया कि उनके विद्यालय में प्रदूषण के चलतेे अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट---
प्रदूषण युक्त धुंध से अस्थमा के रोगियों की संख्या में अचानक वृद्धि हो गई है। विभाग के पास पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। आक्सीजन गैस के सिलेंडर और दवा की कोई कमी नहीं है। बाहर निकलने पर लोग चेहरे पर मास्क लगाएं। ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
डा. कृष्ण अवतार, चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed