फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aadhar card charge of the recovery in camp

आधार कार्ड कैंप में वसूली का आरोप

Sun, 14 Dec 2014 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sun, 14 Dec 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card charge of the recovery in camp

आधार कार्ड बनवाने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। शनिवार को विकास नगर स्थित एक स्कूल में लगे शिविर में कंपनी के कर्मचारियों पर लोगों ने कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। इस दौरान उमड़ी भीड़ के चलते लोगों व कर्मचारियों में हाथापाई तक हो गई। कुछ लोग फार्म छीनकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मामला शांत कराया। सीडीओ ने लोगों से मामले की जानकारी कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन




बता दें कि इन दिनों जिले में जगह-जगह आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। यह कार्य कई प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारी कर रहे हैं। शहर के विकास नगर स्थित एक स्कूल में भी कैंप लगाया गया। यहां लोगों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। आधार कार्ड बनवाने वाले लोगाें का आरोप है कि उक्त कर्मचारियों द्वारा कार्ड बनाने के नाम पर 100-100 रुपये लिए।
विज्ञापन




जब शनिवार सुबह रसीद मांगी तो देने में आनाकानी की। बोले, ऑनलाइन कर दिया है कार्ड बनकर आ जाएगा रसीद किस बात की। इस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इस बीच अन्य सैकड़ों लोग भी कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे थे और जल्दी अपना नंबर आने को लेकर एक दूसरे पर चढ़ने लगे। रोकने पर देखते ही देखते लोगों व कर्मचारियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। कुछ लोग रसीद लेकर भी भाग गए। यह देख किसी ने एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह को फोन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। इधर, सूचना मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी साहब सिंह भी पहुंच गए और मौजूद लोगाें से बातचीत की। उन्होंने सही जगह पर कैंप को लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिविर लगाने से पहले प्रशासन को जानकारी दी जाए, ताकि कोई दिक्कत सामने न आए। उन्होंने कहा कि जल्द ही आधार कार्ड बना रहीं कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। वहीं रुपये लेने की जो शिकायत है उसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed