फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A woman was stopped on the way and gang-raped

Etah News: रास्ते में महिला को रोककर किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 29 Apr 2025 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Apr 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
A woman was stopped on the way and gang-raped
एटा। थाना जैथरा में एक महिला ने गांव नगला बेनी निवासी विजय सहित 5 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है कि 16 मार्च को रास्ते में रोककर ये लोग गेहूं के खेत में ले गए। वहां ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पति पहुंचा तो उसको गालियां देकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने लिखाई गई रिपोर्ट में बताया कि गांव बेनी निवासी विजय और उसके साथी बीपी, ओपी, कश्मीर और शेर सिंह ने 16 मार्च को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर पकड़कर पास ही गेहूं के खेत में खींच ले गए। वहां मुंह दबा लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए सभी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि पांचों आरोपी शराब के नशे में थे। चीख-पुकार सुनकर पति पहुंचा तो आरोपियों ने उसको भी गालियां देते हुए पीटा।
विज्ञापन

शिकायत करने की बात कही तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट लिखाने थाने में पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना-पत्र दिया। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो थक हारकर न्यायालय की शरण ली। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed