फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A woman climbed a tower to reach a compromise with her in-laws.

Etah News: ससुरालियों से समझौते की जिद में टॉवर पर चढ़ी महिला

Sun, 19 Apr 2026 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
A woman climbed a tower to reach a compromise with her in-laws.
मिरहची के गांव सिरसा टिप्पू में महिला के टावर पर चढ़ने के बाद लगी भीड़। संवाद
एटा/मिरहची। गांव सिरसा टिप्पू में रविवार को दिन की शुरुआत हाई वोल्टेज ड्रामे के साथ हुई। गांव से बाहर खेतों में मौजूद एक मोबाइल टॉवर पर महिला को चढ़ा देख लोगों में खलबली मच गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई। महिला नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। दो साल से पति और ससुरालियों से चल रहे विवाद का समझौता कराने की मांग पर वह अड़ी थी। पुलिस ने उसे समझौता कराने का आश्वासन दिया तब जाकर वह नीचे उतरी।
विज्ञापन

एटा के माया नगर निवासी कविता की शादी सराय मिश्र एटा निवासी राजेश के साथ हुई है। पति और ससुरालीजन से विवाद के कारण वह दो वर्ष से मायके में ही रह रही है। वह इस विवाद में समझौता कराकर ससुराल में रहना चाहती है। इसी के कारण महिला रविवार की सुबह सिरसा टिप्पू स्थित मोबाइल टॉवर पर पहुंच गई। वहां लोगों ने देखा तो खलबली मच गई। मिरहची थाने की पुलिस और अन्य लोग वहां आ गए। दमकलकर्मी भी पहुंच गए। वह महिला को नीचे उतरने के लिए मनाने लगे लेकिन वह ससुरालियों से समझौता कराने की मांग पर अड़ी थी।
विज्ञापन

वह मौके पर ससुरालीजन को बुलाने की जिद कर रही थी। करीब तीन घंटे तक महिला टॉवर पर चढ़ी रही। पुलिस उससे फोन पर संवाद कर रही थी। इस दौरान सैकड़ों लोग वहां एकत्रित हो गए। पुलिस अधिकारियों ने उसे भरोसा दिलाया गया कि उसकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद महिला टॉवर से उतरकर नीचे आई। उसे भाई के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर दर्शन के दौरान देखा था टॉवर
सिरसा टिप्पू गांव एटा स्थित महिला के मायके से करीब 15 किलोमीटर है। उससे पुलिस ने पूछा घर से इतनी दूर टॉवर पर क्यों चढ़ी। इस पर महिला ने बताया कि वह एक सप्ताह पूर्व नगला पनुआ में मंशा देवी मंदिर पर दर्शन करने आई थी। तब उसने यह टॉवर देखा था। तब ही उसने टॉवर पर चढ़ने का फैसला कर लिया था। महिला द्वारा यह कदम उठाने के बाद पुलिस और अग्निशमन की टीम बचाव कार्य में जुटी रही। आपात स्थिति के लिए टीम ने जाल भी फैला रखा था। महिला के सकुशल उतरने के बाद टीम ने राहत की सांस ली। सीओ संकल्पदीप ने बताया कि महिला ससुरालियों से फैसले की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ी थी। उसे समझा-बुझाकर सकुशल उतार लिया गया और परिजन के हवाले कर दिया गया।

मिरहची के गांव सिरसा टिप्पू में महिला के टावर पर चढ़ने के बाद लगी भीड़। संवाद

मिरहची के गांव सिरसा टिप्पू में महिला के टावर पर चढ़ने के बाद लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed