{"_id":"695521265764be5e8c05f91f","slug":"a-thick-fog-bids-farewell-to-2025-and-welcomes-2026-etah-news-c-25-1-agr1015-953980-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घने कोहरे में 2025 की विदाई, 2026 का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घने कोहरे में 2025 की विदाई, 2026 का स्वागत
Wed, 31 Dec 2025 06:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 31 Dec 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
जैथरा में सुबह 10 बजे एटा रोड पर कोहरे के बीच से निकलते वाहन। संवाद
एटा। साल 2025 के अंतिम दिन भी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई। इसके कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। पूरे दिन बादल छाए रहने की वजह से धूप नहीं निकली। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को नए साल की सुबह भी कोहरे के साथ होने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से दिया गया है।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग भी कोहरे की वजह से घरों में ही रहे। कई लोगों ने रोज की दिनचर्या को दोपहर तक टाल दिया। सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम आवागमन रहा। कोहरे के कारण कई वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर के सहारे ही सफर तय करना पड़ा। आगरा रोड निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ कोहरा इतना घना हो गया है कि सुबह वाहन चलाना बेहद जोखिम भरा हो गया। सामने से आ रहे वाहन बहुत पास आने पर ही नजर आ रहे थे।
वहीं मोहल्ला मयूर विहार निवासी रमाकांत भारद्वाज ने बताया कि बुधवार को सुबह दूध लेने के लिए घर से निकलते समय हालात ये थे कि सड़क बिल्कुल दिखाई नहीं दे रही थी। डर लग रहा था कि कहीं अचानक कोई वाहन न टकरा जाए। कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सहित अगले कुछ दिन कोहरा का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन
हेल्पलाइन पर दें असहायों की जानकारी
अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य ने बताया कि नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। ठंड से बचाव के जागरूकता वाले संदेश लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति ठंड के कारण असहाय स्थिति में किसी को दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को हेल्पलाइन 1077 अथवा आपदा प्रबंधन 8858467267 पर दें ताकि समय रहते उसको सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
नहीं दिखे सूर्य, सुबह से रात तक गलन
अवागढ़। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कोहरा और हवा की वजह से सर्दी बढ़ गई। तापमान में गिरावट के कारण सुबह से लेकर शाम तक लोग गलन से परेशान रहे। चिकित्सक बुजुर्गों और बच्चों का सर्दी से बचाव रखने की सलाह दे रहे हैं। संवाद
प्रचंड ठंड से लोग बेहाल
जैथरा। कस्बे में बुधवार को दिन भर धूप न निकलने से ठंड बढ़ गई। प्रचंड ठंड के चलते लोग दिन भर परेशान रहे। सुबह के समय घने कोहरे की वजह से वाहनों का आवागमन मुश्किल भरा रहा। गांव सिकंदरपुर निवासी गुलाब सिंह राठौर ने बताया कि अधिक सर्दी व कोहरा की वजह से जरूरी सामान की खरीदारी के लिए कस्बे तक नहीं जा पा रहे हैं। संवाद