{"_id":"69ebb4d940649f30ef04a2df","slug":"a-stressed-youth-committed-suicide-by-hanging-himself-etah-news-c-163-1-eta1003-149671-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तनाव में युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तनाव में युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव नगला धाता के सुधीर कुमार (42) ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक युवक बृहस्पतिवार की शाम को घर पर अकेला था, उसने घर के बरामदे की छत से लटककर आत्महत्या कर ली। घर में किसी सदस्य के न होने पर युवक के फांसी लगाने की जानकारी शुक्रवार को हो सकी।
मृतक युवक के भाई सुनील तोमर ने बताया बृहस्पतिवार को परिवार के सभी सदस्य रिश्तेदारी में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गाजियाबाद गए हुए थे। घर पर अकेला सुधीर था, पैर में सेप्टिक संक्रमण फैलने से वह बहुत परेशान था।
मृतक युवक की पत्नी विवाद होने पर बीस दिन से गाजियाबाद में बेटी के पास थी, जिसकी वजह से उसने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने कहा पारिवारिक विवाद में युवक ने आत्महत्या कर ली है, इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। संवाद