फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A squirrel touched a high-tension line and the power supply was disrupted.

Etah News: गिलहरी के हाईटेंशन लाइन से छू जाने पर धमाके के साथ आपूर्ति बाधित

Sat, 07 Mar 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 07 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A squirrel touched a high-tension line and the power supply was disrupted.
जैथरा। कस्बे के मुख्य मार्ग से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। कोतवाली के सामने हाईटेंशन लाइन के खंभे पर एक गिलहरी के तार से छुलने पर तेज धमाके के साथ सप्लाई बंद हो गई। धमाका की आवाज पर भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद शांति होने पर लोगों ने खंभे के पास जाकर देखा तो एक गिलहरी मरी पड़ी थी, जिस पर लोग समझ गए कि गिलहरी की वजह से लाइन में फॉल्ट हुआ है। जानकारी पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने नगर पंचायत की हाइड्रोलिक सीढ़ी मंगाकर फॉल्ट को सही कर सप्लाई शुरू कराई। कस्बे के ऋतिक राठौर, आशू यादव, हर्ष गुप्ता, सचिन राठौर ने कहा बिजली के तार कई साल पुराने होने पर जर्जर हो चुके हैं, इससे अक्सर लाइन में फॉल्ट की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed