Etah: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, शीतला मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे थे
एटा में तीन युवक शीतला मंदिर में दर्शन करके घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में सोमवार की रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज में एक की हालत नाजुक होने पर आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
हादसा जैथरा थाना क्षेत्र के सर्रा ईंट भट्ठा के पास हुआ। यहां पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सचिन कुमार (22) निवासी अमृतपुर की मौत हो गई। जबकि, गांव के ही सत्यम उर्फ सत्यभान और शिवकुमार घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से सत्यभान को आगरा रेफर कर दिया गया।
घायल सत्यम के पिता शिशुपाल ने बताया कि सोमवार को मैनपुरी स्थित शीतला देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि तीनों एक ही बाइक से लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
कार की टक्कर से दंपती सहित बेटा घायल
कोतवाली नगर क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित बिजली घर के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे कार की टक्कर से बाइक सवार नीरज कुमार, इसकी पत्नी रेनू और आठ वर्षीय बेटा अंशू घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से पिता-पुत्र को आगरा रेफर किया गया है। जबकि अवागढ़ क्षेत्र के गांव चुरथरा निवासी बाइक सवार रामनरेश और इसका भाई रूप सिंह सोमवार रात गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए हैं।