फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A raging fire in the warehouse of junk

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

Sat, 18 Jul 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 18 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
A raging fire in the warehouse of junk
शहर के नावल्टी रोड पर शनिवार की सायं कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी इसकी चपेट में पास में ही स्थित दो मोबाइल टावरों की के बल, जेनरेटर व एसी और ऑपेटिंग रूम आदि जल गए। स्थानीय दमकल गाड़ियां आग पर काबू नहीं पा आई तो एटा व हाथरस से भी दमकल वाहनों बुलाया गया। दहशत और अफरा-तफरी के बीच आस-पास के मकानों को खाली करा लिया गया। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे।
विज्ञापन

जिस गोदाम में आग लगी, वह जमुना प्रसाद का है और यह एक बड़े अहाते में बना हुआ है। कबाड़ गोदाम के दोनों ओर मोबाइल के टावर एवं टावरों के ऑपरेटिंग  रूम बने हुए हैं। इन्हीं में से किसी एक टावर से उठी चिंगारी से कबाड़ में आग लगी और उसने विकराल रुप ले लिया। गोदाम में अधिकतर प्लास्टिक का कबाड़ था। आस-पास के लोगों ने जैसे ही आग की तेज लपटें देखी तो गोदाम स्वामी और दमकल को सूचना दी। कबाड़ में तेज ज्वलनशील प्लास्टिक होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। तेज आवाजों के साथ कबाड़ का सामान फट रहा था। आग की लपटें आसमान की ओर काफी ऊंचाई तक उठ रहीं थीं। काला धुएं का गुबार वातावरण में छा रहा था। मौके पर पहुंची एक दमकल का पानी खत्म हो जाने के बाद और दमकल गाड़ी बुलाई गई। नावल्टी रोड पर गहरे नाले से पानी खींच कर आग पर डाला गया, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। आग से वोडाफोन टावरों की एसी, केबल जल गईं, वहीं टाटा डोकोमो के मोबाइल टावर की केबल भी जल गईं। पास में खड़े वाहनों को जैसे तैसे लोगों ने हटाया। आस-पास के घरों से लोग बाहर आ गए। प्रशासन ने भी इलाके  के घरों को खाली करा दिया। घटना पर एएसपी राधेमोहन भारद्वाज, सीओ एके सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। देर रात्रि तक क्षति का आकलन नहीं हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed