{"_id":"68ab4e95ff5c5308680f17ad","slug":"a-quack-put-a-drip-on-the-child-and-he-lost-his-life-etah-news-c-163-1-sagr1016-138023-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: झोलाछाप ने लगाई ड्रिप बालक की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: झोलाछाप ने लगाई ड्रिप बालक की चली गई जान
Sun, 24 Aug 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
हिमांशु का फाइल फोटो
- फोटो : हिमांशु का फाइल फोटो
एटा। उल्टी और दस्त होने पर छह साल के बच्चे को झोलाछाप के क्लीनिक पर लाया गया। आरोप है कि झोलाछाप ने ड्रिप चढ़ाई और बालक की हालत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन ने टूंडला मार्ग पर शव रखकर हंगामा किया। मामला अवागढ़ थाना क्षेत्र के मंडपुरा का है।
मंडपुरा निवासी अवधेश कुमार के पुत्र हर्ष (6) को शनिवार शाम को उल्टी-दस्त की दिक्कत हो गई। बाबा वीरेश ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे टूंडला रोड स्थित क्लीनिक पर बच्चे को ले गए। यहां उसे दवा दी गई। रात में तबीयत फिर खराब होने पर क्लीनिक लाए, जहां उसे भर्ती कर बोतल चढ़ा दी गई। आधी बोतल चढ़ने तक उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे। शव को टूंडला मार्ग पर रखकर जाम लगाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें समझाया और यातायात सुचारू कराया।
थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।