फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A middle-aged man crossing road died after being hit by a speeding vehicle in Etah

Etah: तेज रफ्तार वाहन ने हाईवे पर अधेड़ को मारी टक्कर, गाड़ी में फंसकर 20 मीटर तक घिसटता रहा, दर्दनाक मौत

Wed, 15 Feb 2023 06:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 06:50 PM IST
सार

एटा में ऑटो से उतरकर गांव जाने के लिए सड़क पार कर रहे अधेड़ के तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वह उस गाड़ी में फंसकर 20 मीटर तक घिसटते चले गए। इससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। 
 

विज्ञापन
A middle-aged man crossing road died after being hit by a speeding vehicle in Etah
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे अधेड़ के टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ गाड़ी में फंसकर करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


हादसा मलावन थाना क्षेत्र के मधूपुरा गांव के पास हुआ। यहां बीती रात करीब 9.30 बजे गंगाप्रसाद (50) शहर से अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर ऑटो से उतरे और गांव जाने के लिए सड़क पार करने लगे। इसी समय अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह वाहन में फंस गए और करीब 20 मीटर तक हाईवे पर घिसटते चले गए। लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी परिजन व पुलिस को दी। 
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है

सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। चचेरे भाई रवेंद्र कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed