फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   A major fire broke out in clothing store

कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग

Fri, 20 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
A major fire broke out in clothing store
गली बौहरान मार्केट में शार्ट सर्किट के चलते एक कपड़ों की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर कासगंज के अलावा सिकंदराराऊ और एटा से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


यह अग्निकांड रात्रि करीब दो बजे के आसपास हुआ। गली बौहरान क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे चौकीदार ने दुकान से धुआं निकलते देखा और सामने रहने वाले सभासद राजीव अग्रवाल को सूचना दी। राजीव ने गली में शोर मचाकर लोगों को जगाया और इसके बाद दुकान मालिक बबलू केला को सूचना दी गई। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई, उस समय कासगंज का दमकल गाड़ी किसी और स्थान पर आग बुझाने गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने पटियाली, एटा व सिकंदराराऊ से दमकल की गाड़ियां बुलाई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने सबमर्सेबल पंप चलाकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। यह आग दुकान के बेसमेंट में लगी थी। दुकान के जंगले को काटकर पानी डाला गया। एसडीएम संजय सिंह सहित कोतवाली पुलिस रात्रि में ही मौके पर पहुंच गई। सुबह होने तक दुकान मेें धुआं उठता रहा। बबलू केला ने बताया कि रात्रि 12 बजे वह अपना प्रतिष्ठान बंद कर गए थे। इसके दो घंटे बाद ही शार्ट- शर्किट के कारण आग लगने की घटना हो गई। उन्होंने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 20 से 25 लाख रुपये के रेडिमेड कपड़े जल गए।  उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को ही नया माल आया और उसे बेसमेंट एवं ऊपरी तल पर लगाया गया था। नया माल भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed